सिप्पी सिद्धू हत्याकांड मामले में जज की बेटी की जमानत याचिका खारिज
चंडीगढ़, 14 जुलाई ( विश्व वार्ता) शूटर सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में बुड़ैल जेल में बंद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट जज की बेटी कल्याणी सिंह की जमानत याचिका चंडीगढ़ जिला अदालत में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने रद्द कर दी। सीबीआई ने चंडीगढ़ प्रशासन के 20 जनवरी 2016 के प्रशासनिक आदेशों के आधार पर 13 अप्रैल 2016 को हत्या, आपराधिक साजिश रचने, सबूतों से छेड़छाड़ करने और आर्म्स एक्ट के तहत यह केस दर्ज किया था। मोहाली के फेज 3बी2 में रहने वाले सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू (35) की चंडीगढ़ सेक्टर 27 बी के एक पार्क में गोलियां मार 20 सितंबर, 2015 को हत्या की गई थी।
























