
सिप्पी सिद्धू हत्याकांड मामला: हाईकोर्ट के जज की बेटी कल्याणी सिंह को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में
पढि़ए कितने दिनों के लिए भेजा जेल और कब होगी मामले की अगली सुनवाई
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) राष्ट्रीय स्तर के शूटर सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की बेटी कल्याणी सिंह को आज मोहाली की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। आज की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से कोई रिमांड नहीं मांगा है। इसके बाद अदालत ने कल्याणी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने पहले उन्हें चार दिन की हिरासत में भेजा था और फिर रविवार को उन्हें दो दिन के लिए हिरासत में भेज दिया गया।























