
सिप्पी सिद्धू मर्डर केस मामला :
सीबीआई ने जज की बेटी को किया गिरफ्तार
2015 में की गई हत्या …. सात साल बाद गिरफ्तारी
चंडीगढ़, 16 जून (विश्ववार्ता) नेशनल लेवल के शूटर और कॉर्पोरेट वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में CBI ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की एक्टिंग चीफ जस्टिस की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया है। जज की आरोपी बेटी की पहचान कल्याणी के रूप में हुई है| बतादें कि, यह बड़ी कार्रवाई सीबीआई ने की है|
बतादें कि, सिप्पी सिद्धू की हत्या 2015 में की गई थी| 20 सितंबर 2015 में चंडीगढ़ के सेक्टर-27 के पार्क में सिप्पी सिद्धू पर गोलियां बरसाकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया था| सिप्पी सिद्धू एक नेशनल शूटर होने के साथ एक एडवोकेट भी थे| सिप्पी की हत्या के बाद पहले पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की थी लेकिन जब मामला सुलझा नहीं तो फिर इसे 2016 में सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। तबसे सीबीआई भी खाली हाथ जांच में लगी पड़ी थी| फिलहाल, अब सात साल बाद जाके इस मामले में गिरफ्तारी हो गई है|





















