

सिप्पी सिद्धू मर्डर केस: कल्याणी सिंह को हाईकोर्ट से मिली जमानत
चंडीगढ़, 13 सितंबर (विश्व समाचार) पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शूटर सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज की बेटी कल्याणी सिंह को जमानत दे दी है। बता दें कि इंटरनेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में सीबीआई ने बुरैल जेल में बंद कल्याणी के खिलाफ सीबीआई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. सीबीआई ने कल्याणी को 7 साल पुराने इस हत्याकांड में 15 जून 2022 को गिरफ्तार किया था। कल्याणी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 120बी और 201 के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। अब उन्हें पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
बतां दे कि 20 सितंबर 2015 दिन रविवार को रात रात करीब 9 बजे सिप्पी सिद्धू की हत्या हुई थी. चंडीगढ़ में सेक्टर-27 स्थित पार्क के अंदर हाई कोर्ट के वकील और नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू का शव पुलिस ने बरामद किया था. पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर हमलावरों ने चार गोलियां मारी थी. इस कारण सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई थी. चंडीगढ़ पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तत्कालीन एसपी सिटी परमिंदर सिंह की अगुवाई में जांच शुरू कर दी थी.























