
सिनेमाहॉल में अब मनमाने रेटों पर लगेगा अंकुश, पॉपकॉर्न-कोल्ड ड्रिंक खरीदना होगा सस्ता
चंडीगढ़, 12 जुलाई (विश्ववार्ता) सिनेमाघरो मे अब फिल्म देखते हुए खाने पीने की जो वस्तुओं पर मनमाने रेट वसूले जाते थे उन पर अब रोक लग जायेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता मेे जीएसटी काउंसिल की 50वीं बैठक मे कई बड़े फैसले लिए गए। सीतारमण ने प्रेस ब्रीफ्रिंग कर मीटिंग में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। एक बार संशोधन पूरा होने पर इन दरों के जारी होने की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
जीएसटी काउंसिल ने सिनेमाहॉल में सर्व होने वाले खाने पर टैक्स को घटाकर 5 फीसदी कर दिया है जिससे उनकी कीमतों में कमी आएगी। इसके अलावा अब कैंसर की इंपोर्टेड दवा पर इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नहीं लगेगा। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी की नई दरों को लेकर नियमों में संशोधन करना पड़ेगा क्योंकि फिलहाल ये सभी एक्शन आधारित दावों की कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं।





















