
सिधू मूसेवाला हत्या मामले में डीजीपी गौरव यादव ने किये बडे खुलासे
प्रैस कॉॅफ्रेस को किया संबोधित
चंडीगढ, 11 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के डीजीपी गौरव यादव की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे सिधू मूसेवाला हत्या मामले में कई बडे अहम खुलासे किये है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी गौरव यादव के साथ एडीजीपी प्रमोद बान, आईजीपी सुखचैन सिंह गिल और जी एस चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि इस मामले में 35 आरोपियों के नाम सामने आए है, जिनमे से अब तक 23 गिरफ्तारियां हो चुकी है। राजिंदर जोकर नेपाल में रहता था। मुंडी और कपिल एक साथ रह रहे थे। इन्हें नेपाल के माध्यम से दुबई ले जाने की तैयारी की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने सलमान खान को टारगेट करने के लिए कपिल को सम्पत नेहरा के माध्यम से सम्पर्क किया था। डीजीपी कहा कि कोरोला कार में बैठा चौथा आरोपी दीपक मुंडी था। गोल्डी बराड़ को भारत लाने के प्रयास लिए जा रहे है। रेड कोर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।























