
सिद्धू मूसेवाले के पिता बलकौर सिंह चुनाव मैदान में उतरेंगे
कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर लड़ सकते हैं चुनाव
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता)-मशहूर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाले के पिता सरदार बलकौर सिंह चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं। विश्ववार्ता को मिली जानकारी के मुताबिक बलकौर सिंह कांग्रेस पार्टी से बठिंडे सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पता चला है कि कांग्रेस हाईकमान ने बलकौर सिंह को चुनाव लडऩे के लिए मना लिया है. जबकि बलकौर सिंह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे।
राज्य इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि अगर बलकौर सिंह चुनाव लडऩे में रुचि दिखाते हैं तो पार्टी में उनका खुले दिल से स्वागत है। हालांकि मूसेवाला के पिता ने अभी तक चुनाव लेकर कोई रुचि व्यक्त नहीं की है। वडिंग ने कहा कि यदि वह रुचि व्यक्त करते हैं या चाहते हैं, तो बलकौर सिंह का स्वागत किया जाएगा। इससे बेहतर हमारे पास कुछ भी नहीं है।
बता दें सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पिछले साल 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मूसेवाला ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मनसा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे।





















