
सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले मे शूटरो की पहचान के बाद विभिन्न राज्यो मे छापेमारी अभियान हुआ तेज
पंजाब पुलिस विभिन्न राज्यो के पुलिस संपर्क में
चंडीगढ़, 7 जून (विश्ववार्ता) पिछले दिनो पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दिहाडे हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने शूटरो कोदबोचने के लिए जोरदार अभियान चलाया हुआ हैै। पंजाब पुलिस द्वारा कल मूसेवाला की हत्या में शामिल आठ शूटरों की पहचान का दावा किया है। इनमें दो शूटर महाराष्ट्र, दो हरियाणा, तीन पंजाब और एक राजस्थान का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक सभी शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं। इन शूटरों की तलाश में पंजाब पुलिस ने संबंधित राज्यों की पुलिस से संपर्क साध उनसे मदद मांगी है। गैंगस्टरों की तलाश में पंजाब पुलिस हरियाणा-पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र में छापेमारी कर रही है।























