
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में अब पुलिस ने फतेहाबाद में की दबिश
दो होटल संचालकों को लिया हिरासत में
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आज पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद में दबिश देकर दो होटल संचालकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या के बार शूटर इनके होटल में रुके थे। वही दूसरी तरफ फतेहाबाद एसपी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उनको किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। इन युवकों से मिले इनपुट के आधार पर फतेहाबाद के दो युवकों को दिल्ली क्राइम ब्रांच हिरासत में लेकर गई है। हालांकि एसपी ने इस मामले की पुष्टि करने से मना कर दिया है और कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है और हमारी पुलिस को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























