
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुडी बडी खबर
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील ने पुलिस पर लगाया आरोप
कहा लॉरेंस बिश्नोई पर हो रहा है थर्ड डिग्री टार्चर, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में लॉरेंस विश्नोई को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस द्वारा कस्टडी में रखकर पूछताछ की जा रही है वही इसी बीच लॉरेंस विश्नोई के वकील ने आरोप लगाया है कि लॉरेंस को प्रताडि़त किया जा रहा है और पूछताछ दौरान नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। पूछताछ की वीडियोग्राफी नहीं की गई है। उसने लॉरेंस बिश्नोई को थर्ड डिग्री से टार्चर करने के आरोप लगाए हैं। लॉरेस के वकील ने कहा कि वह पंजाब पुलिस के खिलाफ जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर करेंगे।























