s
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले से जुडी बडी खबर
हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस का रिमांड बढा, फिर पुलिस कस्टडी मे भेजा
पढिये कितने दिनो के लिए भेजा रिमांड पर
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले से जुडी बडी खबर आ रही है हत्याकांड के मास्टरमाइंड लॉरेंस का पुलिस रिमांड बढाकर उसे फिर सलाखो के पीछे भेज दिया गया है। देर रात लॉरेंस को मानसा कोर्ट मे पेश किया गया जहां उसका रिमांड 5 दिन बढ़ा दिया गया है और लॉरेंस अब 27 जून तक पुलिस रिमांड में रहेगा।
जानकार सूत्रों से खबर है कि पुलिस ने कोर्ट मे पेशी दौरान 35 पन्नों की रिपोर्ट पेश की। जिसमें हत्याकांड में लॉरेंस की भूमिका के बारे में बताया। उससे पूछताछ में हुए खुलासे को लेकर कोर्ट को बताया।























