सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी
चंडीगढ़, 10 जून (विश्ववार्ता)पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद अब इनकी गिरफ्तारी आसान हो जाएगी। इंटरपोल के 195 देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियां इनकी गिरफ्तारी के लिए सतर्क हो जाएंगी।