
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का फरार गैंगस्टर टीनू की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार
पुलिस को और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब पुलिस की हिरासत से भागे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड जतिंदर कौर (27) को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि दीपक टीनू कुछ दिन पहले पुलिस की कस्टीडी से फऱार हो गया था और उसे भगाने में उसकी गर्लफ्रेंड का ही हाथ था। जब वह भागा तो वह दीपक के साथ थी और जब पकड़ा गया तो वह मालदीव जा रही थी। जानकारी के मुताबिक दीपक टीनू की गर्लफ्रेंड पुलिस कॉन्स्टेबल है। टीनू की गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस को और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। गैंगस्टर दीपक टीनू अभी भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है और उसे पकडऩे के लिए आगे की जांच जारी है।






















