
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांडः शूटर दीपक मूंडी की पेशी आज
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) दिवगंत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में शार्प शूटर दीपक मुंडी का रिमांड खत्म होने बाद आज मानसा कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही राजेंदर जोकर और कपिल पंडित को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पुलिस फिर से आरोपियों के रिमांड की मांग कर सकती है। बता दें कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के ज्वाइंट आप्रेशन के चलते फरार 6वां शूटर दीपक मुंडी को भारत-नेपाल बार्डर से काबू किया गया था। इसके साथ पुलिस ने 2 और गैंगस्टर पंडित व रजिंदर को भी काबू किया। इनके पास से 9 एम.एम. की पिस्तौल, 32 बौर की पिस्तौल सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में इस्तेमाल पिस्टल भी इनसे बरामद हुई।





















