
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले को लेकर बड़ी खबर
पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली क्लीन चिट
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला हत्यकांड मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को क्लीन चिट मिल गई है। ए.जी.टी.एफ. के चीफ प्रमोद बान ने मनकीरत को क्लीन चिट दी है। प्रमोद बान ने एक मीडिया विभाग से बतचीत दौरान कहा कि मनकीरत औलख का नाम उनकी जांच में सामने नहीं आया है।
बता दें कि मनकीरत औलख ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्हें कहा था कि उन्हें मूसेवाला की हत्या मामले में जानबूझकर फंसाया जा रहा है।























