
सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी खबर:
पंजाब पुलिस को मिली गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की इजाजत
पढ़िए यह खबर
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है. अब पंजाब पुलिस लॉरेंस बिश्नोई को अपने साथ पंजाब ले जाएगी. इससे पहले दिल्ली की कोर्ट ने पंजाब पुलिस को लॉरेंस को गिरफ्तार करने की इजाजत दे दी थी. फिलहाल, पटियाला हाउस कोर्ट की तरफ से पंजाब पुलिस को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गिरफ्तार करने की इजाजत मिल गई है| वहीं, पंजाब पुलिस के ट्रांजिट रिमांड वाली अर्जी को विचाराधीन रखा गया है|
बतादें कि, सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मुख्य साजिशकर्ता है| सिद्धू मूसेवाला मर्डर की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही जिम्मेदारी ली है|























