
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता आज करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
चंडीगढ़ के लिए रवाना
चंडीगढ़, 4 जून (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। बता दें कि अमित शाह आज चंडीगढ़ के दौरे पर हैं। यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि परिवार ने पहले ही अमित शाह को पत्र लिखकर सिद्धू की हत्या की सीबीआई या एनआईए से जांच कराने की मांग की है।यह मांग अमित शाह के समक्ष रखी जा सकती है।





















