सिद्धू मूसेवाला के बाद एक और पंजाबी सिंगर की मौत
मेलबॉर्न 2 सिंतबर (गुरपुनीत सिद्धू ) सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर की मौत हो गई है। पंजाब के लोकप्रिय गायक निर्वैर सिंह ऑस्ट्रेलिया में एक भीषण कार दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी है। ऑस्ट्रेलिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेलबर्न के पास भीषण सड़क हादसे में पंजाबी सिंगर निर्वैर सिंह की मौत हो गई है।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।