सिद्धू मूसेवाला के परिवार के प्रति संवेदना जताने गांव मूसा पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान
चंडीगढ़, 3 जून (विश्व वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज मनसा में सिद्धू मूसेवाला के घर का दौरा किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ज्ञात हो कि 29 मई को मानसा जिले के जवाहरके गांव में कुछ अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी.
























