
सिद्धू मूसेवाला के घर फिर गूंजी किलकारी, दोबारा पिता बने बलकौर सिंह …
58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की फोटो
चंडीगढ़, 17 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी अपने चाहने वालों के साथ की।
जिस दौरान उन्होंने एक तस्वीर सांझा करते हुए लिखा शुभदीप के चाहने वाले लाखों लोग है उनकी दुआओ और प्रार्थना से आज वाहगुरु जी ने हमारी झोली में शुभ का छोटा भाई दिया है। इसी के साथ आपको बताते चले कि चरण कौर ने बठिंडा के जिंदल अस्पताल में दिया बेटे को जन्म। सिद्धू मूसेवाला के पिता ने इसी के साथ यह भी बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ है।
साल 2022 में मनसा जिले के शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। सिद्धू अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थे। उनके निधन के बाद से घर में शोक का माहौल बना रहा। वहीं, दो साल बाद बेटे को जन्म देने के उनके घर में खुशी का माहौल है























