
सोशल मीडिया पोस्ट में बंबिहा गैंग ने लिखा…
सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले आरोपी केकड़ा की जेल मे जमकर पिटाई की खबर
चंडीगढ़, 19 जून (विश्ववार्ता) मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले संदीप उर्फ केकड़ा की मुक्तसर जेल में जमकर पिटाई की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली निवासी केकड़ा को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद मुक्तसर जेल भेजा गया था. बताया जा रहा है गोइंवाल जेल में बंद संदीप केकड़ा की अन्य कैदियों ने मिलकर जमकर धुनाई कर दी। केकड़ा पर हमला होने की जिम्मेदारी बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर ली है।
वाहेगुरु जी की खालसा
वाहेगुरु जी की फतेह
राम राम सारे भाइयों को… संदीप केकड़ा तो आप सभी जानते हैं जिस घटिया इंसान ने कम पैसों के लिए सिद्धू मूसेवाला की रेकी की थी. रिमांड खत्म होने के बाद केकड़ा को मुक्तसर जेल में भेजा गया था, जहां पहुंचने पर हमारे भाई भल्ला बठिंडा और उनके दोस्तों ने उसकी पिटाई की है. केकड़ा को जान से मारना था लेकिन जेल के मुलाजिमों ने आकर उसे बचा लिया.























