
सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर अस्पताल में भर्ती
मूसेवाला की हवेली में जल्द गूंजेगी किलकारियां
चंडीगढ़, 11 मार्च (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला की हवेली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर गर्भवती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि माता चरण कौर इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और किसी भी समय खुशखबरी आ सकती है। बताया जा रहा है कि उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह भी कहा जा रहा है कि वह जुड़वां बच्चों को जन्म दे सकती हैं।
आपको बता दें कि चरण कौर की प्रेग्नेंसी की खबर फरवरी महीने में सामने आई थी। वह 58 साल की उम्र में आई.वी.एफ. के जरिए मां बनने जा रही है। गौरतलब है कि मूसेवाला की 29 मई 2022 में मानसा के जवाहरके गांव में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
बतां दे किसिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर एफिडेविट भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी। इसके अनुसार उनकी उम्र अब तकरीबन 58 साल है और पिता बलकौर सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल है। 29 मई 2022 की शाम को मानसा के जवाहरके गांव में 6 शूटरों ने गोलियां मारकर मूसेवाला की हत्या कर दी थी। तब मूसेवाला की उम्र 28 साल थी। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली। कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। जिसमें लॉरेंस का भाई अनमोल और भांजा सचिन थापन भी शामिल था। पुलिस ने इस मामले में 35 आरोपियों को नामजद किया है। इनमें से 4 की मौत हो चुकी है। हत्या के बाद से माता-पिता बेटे को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वे लगातार पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं।





















