
सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर पहुंचा मुसा गांव
अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंचे लोग
चंडीगढ, 31 मई (विश्व वार्ता) पंजाबी गायक सिद्धू मूसा वाला का पार्थिव शरीर आज सुबह मानसा के सिविल अस्पताल से उनके गांव मूसा ले जाया गया है. शव को ले जाने के समय उनके पिता बलकौर सिंह और परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार मौजूद थे।
परिवार ने बेशक अंतिम संस्कार के लिए 12 बजे का समय निर्धारित किया है, लेकिन लोगों की भारी भीड़ और दुनिया भर से प्रशंसकों की आमद के कारण अंतिम संस्कार को दो से तीन घंटे के लिए बढ़ाया जा सकता है।
गांव मूसा में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. गांव में बेहद दुखद माहौल है।























