• Latest
  • Trending

  सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड का पर्दाफाश करने के लिए कैसे एक छोटे से सुराग के जरिये पंजाब पुलिस की टीमें फतेहाबाद पहुंची

4 years ago
ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਕਾਬਲ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਕਾਬਲ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

2 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ‘ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਕਰੋੜਪਤੀ’ ਕੁਇਜ਼ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਯੁਵਕ ਕੁਇਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਆਪਣੀ ਕਿਸਮ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਉਪਰਾਲਾ, ਜੇਤੂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਕਦ ਇਨਾਮ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ‘ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਕਰੋੜਪਤੀ’ ਕੁਇਜ਼ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ; ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਯੁਵਕ ਕੁਇਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਆਪਣੀ ਕਿਸਮ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਉਪਰਾਲਾ, ਜੇਤੂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਇੱਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਨਕਦ ਇਨਾਮ

2 hours ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

2 hours ago
 ਐਕਸ਼ਨ-ਕਾਮੇਡੀ ਫਿਲਮ ‘Alcohol’ 18 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼ 

 ਐਕਸ਼ਨ-ਕਾਮੇਡੀ ਫਿਲਮ ‘Alcohol’ 18 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ ਰਿਲੀਜ਼ 

3 hours ago
ਸ਼ੂਗਰ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਜਲਦੀ ਪਛਾਣ ਅਤੇ ਜੀਵਨ ਸ਼ੈਲੀ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ ਜ਼ਰੂਰੀ

ਸ਼ੂਗਰ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਜਲਦੀ ਪਛਾਣ ਅਤੇ ਜੀਵਨ ਸ਼ੈਲੀ ਵਿੱਚ ਬਦਲਾਅ ਜ਼ਰੂਰੀ

3 hours ago
ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਨੇ ਰੱਖਿਆ ਸਹਿਯੋਗ ਨੂੰ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਚਰਚਾ

ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਇੰਡੋਨੇਸ਼ੀਆ ਨੇ ਰੱਖਿਆ ਸਹਿਯੋਗ ਨੂੰ ਹੋਰ ਡੂੰਘਾ ਕਰਨ ‘ਤੇ ਕੀਤੀ ਚਰਚਾ

3 hours ago
ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ-54 ‘ਤੇ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਨ ਲਈ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੇ

ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ-54 ‘ਤੇ ਵਾਪਰੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਣਨ ਲਈ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚੇ

3 hours ago
‘ਆਪ’ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ASAP ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

‘ਆਪ’ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜਥੇਬੰਦੀ ASAP ਦੇ ਅਹੁਦੇਦਾਰਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ

3 hours ago
ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ ਵਿਖੇ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, 4 ਦੀ ਮੌਤ ; ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ‘ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

ਨੌਸ਼ਹਿਰਾ ਪੰਨੂਆਂ ਵਿਖੇ ਦੋ ਬੱਸਾਂ ਦੀ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ, 4 ਦੀ ਮੌਤ ; ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ‘ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ

4 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

6 hours ago
U19 Asia Cup final :  9ਵੀਂ ਵਾਰ ਅੰਡਰ-19 ਏਸ਼ੀਆ ਕੱਪ ਚੈਂਪੀਅਨ ਬਣਿਆ ਭਾਰਤ : ਫਾਈਨਲ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੂੰ ਹਰਾਇਆ

U19 Asia Cup final : 9ਵੀਂ ਵਾਰ ਅੰਡਰ-19 ਏਸ਼ੀਆ ਕੱਪ ਚੈਂਪੀਅਨ ਬਣਿਆ ਭਾਰਤ : ਫਾਈਨਲ ਵਿੱਚ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਨੂੰ ਹਰਾਇਆ

6 hours ago
ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿੱਤ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ

ਕੌਮੀ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨਮਿੱਤ ਪਾਠ ਦੇ ਭੋਗ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਸਮਾਗਮ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ

7 hours ago
Hindi News
English News
Sunday, November 15, 2026
No Result
View All Result
20 °c
Chandigarh
21 ° Sun
20 ° Mon
20 ° Tue
20 ° Wed
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

  सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड का पर्दाफाश करने के लिए कैसे एक छोटे से सुराग के जरिये पंजाब पुलिस की टीमें फतेहाबाद पहुंची

June 16, 2022
in हिन्दी न्यूज़

सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड का पर्दाफाश करने के लिए कैसे एक छोटे से सुराग के जरिये पंजाब पुलिस की टीमें फतेहाबाद पहुंची
 
पंजाब पुलिस संदिग्ध कातिलों को गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों और राज्य के अन्य पुलिस बलों के साथ नजदीकी तालमेल के द्वारा कर रही है काम
 
चंडीगढ़, 16 जूनः
जुर्म में इस्तेमाल की गई गाड़ी में से मिले एक छोटे से सुराग और प्राप्त तकनीकी जानकारी के आधार पर पंजाब पुलिस को प्रसिद्ध पंजाबी गायक शुभदीप सिंह-सिद्धू मूसेवाला के कत्ल से पहले घटी घटनाओं का पर्दाफाश करने में मदद मिली, जिस कारण मुख्य साज़िशकर्ता गैंगस्टर लॉरेंस बिशनोयी समेत 10 दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार शूटरों की भी पहचान कर ली है।
सिद्धू मूसेवाला, जो 29 मई को शाम 5 बजे के करीब अपने दो व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह (पड़ोसी) और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) के साथ घर से निकले थे, को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था। वह अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चला रहा था। इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मूसेवाला के कातिलों को सलाखों के डालने के लिए एडीजीपी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ( एजीटीएफ) की निगरानी अधीन विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।

घटनाओं से कैसे पर्दा उठा

ए. डी. जी. पी. ए. जी. टी. एफ. ने कहा की यह महत्त्वपूर्ण सफलता उस समय मिली जब बोलैरो कार में से फतेहाबाद स्थित पेट्रोल पंप से भरवाऐ डीजल की रसीद ( 25 मई, 2022) बरामद की गई। यह गाड़ी अपराध में इस्तेमाल की गई थी और बाद में अपराध वाले स्थान से लगभग 13 किलोमीटर दूर ख्याला गांव के नजदीक खड़ी मिली थी। उन्होंने आगे कहा की पुलिस की एक टीम उसी दिन की सीसीटीवी फुटेज इकट्ठी करने के लिए फतेहाबाद के पेट्रोल स्टेशन के लिए तुरंत रवाना की गई।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की और एक व्यक्ति, जिसके शूटर होने की संभावना है, की पहचान करने में कामयाब हो गई हैं, जिसकी पहचान बाद में सोनीपत के प्रियाव्रत के तौर पर हुयी है। पेट्रोल पंप स्टेशन से डीजल भरने से पहले और बाद में बोलैरो गाड़ी द्वारा लिए गए रूट की सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त की गई। “ इसी तरह इंजन नंबर और चैसी नंबर की मदद से बोलेरो के स्वामित्व का पता लगाया गया।
ज़िक्रयोग्य है कि पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा बोलैरो, टोयटा कोरोला और सफेद रंग की ऑल्टो कार समेत सभी वाहन बरामद कर लिए हैं। टोयटा कोरोला में सवार हमलावरों ने बंदूक की नोक पर एक सफेद रंग की ऑल्टो कार को रोका और छीन कर ले गए। वह कोरोला कार, जोकि घटना के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी, को वहीं छोड़ गए और सफेद रंग की बोलैरो जीप के पीछे-पीछे गांव खारा बरनाला की तरफ फरार हो गए। सफेद रंग की ऑल्टो भी 30 मई, 2022 को मोगा जिले के धर्मकोट के नजदीक सुबह    3.30 बजे खड़ी मिली थी और सीसीटीवी फुटेज से मुलजिमों की तरफ से लिए गए रूट की पहचान की गई थी।

गिरफ्तार किये व्यक्तियों की भूमिका

तिहाड़ जेल दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए गैंगस्टर लॉरेंस बिशनोयी को गिरफ्तार करने के इलावा गिरफ्तार किये गए और 9 दोषियों की पहचान चरनजीत सिंह उर्फ चेतन निवासी बलराम नगर बठिंडा; हरियाणा के सिरसा के सन्दीप सिंह उर्फ केकड़ा; मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी तलवंडी साबो, बठिंडा; मनप्रीत भाऊ निवासी ढैपयी, फरीदकोट; सारज मिंटू निवासी गांव दोदे कलसिया, अमृतसर; तख्त-मल हरियाणा के प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी; हरियाना के सोनीपत के गांव रेवली के मोनू डागर; पवन बिशनोयी और नसीब दोनों निवासी फतेहाबाद, हरियाणा के तौर पर हुयी है। सभी को साजिश रचने, लौजिस्टिक सहायता प्रदान करने, रेकी करने और शूटरों को पनाह देने के दोष में गिरफ्तार किया गया है।
ए. डी. जी. पी. ने कहा की कोरोला कार का रजिस्ट्रेशन नंबर सही पाया गया और मालिक की पहचान कर ली गई, हालांकि, जिस व्यक्ति के नाम पर खरीद का ऐफीडेविड बरामद किया गया था, वह असली मालिक नहीं था, परन्तु उसने मनप्रीत मन्ना ( गोल्डी बराड़ से सम्बन्धित गैंगस्टर) को अपना आधार कार्ड दिया था, जो फिरोजपुर जेल में बंद है।
मनप्रीत भऊ जिसको कोरोला कार का प्रयोग करने सम्बन्धी शक के आधार पर 30 मई, 2022 को उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार किया गया था, ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने यह कार मनप्रीत मन्ना के कहने पर दो संदिग्ध शूटरों मोगा के मनु कुस्सा और अमृतसर के जगरूप सिंह उर्फ रूपा को सौंपी थी। उन्होंने यह भी खुलासा किया की शूटर सारज मिंटू, जो गोल्डी बराड़ और सचिन थापन का करीबी है , के द्वारा मुहैया करवाए गए और माना जाता है कि वह शूटरों के समूह का हिस्सा है।
प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, जिसको 3 जून, 2022 को गिरफ्तार किया गया था, ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने गोल्डी बराड़ के दो साथियों को पनाह दी थी, जो उसके पास आकर रुके थे और उसने मूसेवाला के घर की रेकी करवाने में उनकी मदद की थी। यह खुलासा भी हुआ कि उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर सुरक्षा कर्मियों के साथ भी बातचीत की और कैमरे आदि की जांच की।
भरोसेयोग्य जानकारी के उपरांत, गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिशनोयी के नजदीकी सहयोगी मोनू डागर को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया। पूछताछ के दौरान, उसने गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर सोनीपत के रहने वाले प्रियाव्रत और लिखित के तौर पर पहचाने गए दो शूटरों का प्रबंध करने की बात कबूल की। उसने यह भी खुलासा किया की पवन बिशनोयी और नसीब दोनों निवासी फतेहाबाद ने सादुल शहर से वारदात में इस्तेमाल की गई सफेद बोलैरो जीप खरीद कर बठिंडा केशव के तौर पर पहचाने गए व्यक्ति के द्वारा शूटरों को सौंपी थी और उनको ठिकाना भी मुहैया करवाया था।
सन्दीप केकड़ा, जिसको 6 जून, 2022 को गिरफ्तार किया गया था, ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसके भाई बिट्टू कालियांवाली ने हरियाणा, सिरसा के तख्त मल्ल के निक्कू के साथ मिल कर मूसेवाला की गतिविधियों पर नजर रखी हुयी थी। उसने बताया कि 29 मई, 2022 को उसके भाई बिट्टू ने उसे मोटर साइकिल पर निक्कू के साथ मूसेवाला के प्रशंसकों के तौर पर उसके घर जाने के लिए कहा। उसने कबूल किया कि उन्होंने निक्कू के मोबायल फोन पर गायक के साथ सैलफी खींची और बाद में निक्कू ने सचिन थापन को मूसेवाला संबंधी असली-समय की जानकारी देने के लिए वीडियो काल की और बताया की वह बिना सुरक्षा के अपने घर से चल पड़ा है और काली थार जीप में ड्राइवर सीट पर बैठा है।
अब तक की जांच से यह बात सामने आई है कि पकड़े गए मुलजिम लॉरेंस बिशनोयी और कैनेडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़, सचिन थापन, अनमोल बिशनोयी और विक्रम बराड़ (अब दुबयी में) के निर्देशों पर कार्यवाही कर रहे थे। इसके इलावा, इन गैंगस्टरों ने फेसबुक प्रोफाईलों के द्वारा मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी ली थी। इस मामले में लॉरेंस बिशनोयी, गोल्डी बराड़ और अन्यों को उनके गिरोह के सदस्यों समेत मुलजिम और साज़िशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया है।
ज़िक्रयोग्य है कि एजीटीएफ और एसआईटी केंद्रीय एजेंसियों और अन्य राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिल कर काम कर रही है जिससे संदिग्ध शूटरों और इसमें शामिल अन्य मुलजिमों की जल्द से जल्द पहचान करके गिरफ्तार किया जा सके।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਕਾਬਲ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਕਾਬਲ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

by Ankit
November 14, 2026
0

ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀਆਂ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇਣ ਦੇ ਕਾਬਲ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ...

Most Popular

ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ; 7.85 ਕਿਲੋ ਚਰਸ ਜ਼ਬਤ, ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ; 7.85 ਕਿਲੋ ਚਰਸ ਜ਼ਬਤ, ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

by Navjot
1 week ago
0

  ਮੁੰਬਈ, 5 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ) - ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ ਆਫ਼ ਰੈਵੇਨਿਊ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ (DRI) ਦੀ ਮੁੰਬਈ ਜ਼ੋਨਲ ਯੂਨਿਟ ਨੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰੀ ਦੇ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 