
सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड मामला:
शार्प शूटरों के एनकाऊंटर के बाद कैनेडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पोस्ट की सांझा
मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा को बताया शेर
चंडीगढ़, 25 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड मे शामिल अमृतसर में शार्पशूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू के एनकाउंटर पर कैनेडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड ने एक पोस्ट सांझा की है। इस पोस्ट में गोल्डी बराड़ ने पुलिस की तरफ से ढेर किए गए मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा को शेर बताया है। गोल्डी ने कहा है कि एनकाऊंटर के दौरान उसे जगरूप रूपा का फोन आया था और मैंने उन्हें सरैंडर करने के लिए कहा था और मैंने कहा था कि मैं तुम्हें बाहर निकाल लूंगा। । उन्होंने कहा कि वह मुझे अपना आखरी परफार्मैंस दिखा कर जाएंगे, जिसके बाद दोनों 6 घंटे तक पुलिस से मुकाबला करते रहे। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू ने हमारे लिए बहुत कुछ किया है। वह हमेशा इनके अहसानमंद रहेंगे। इनके परिवार की पूरी मदद की जाएगी।























