
सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड मामला:
लॉरेंस बिश्नोई के रिमांड मे बढोतरी, पढ़ें किन तीन जिलों की पुलिस मांग रही थी लॉरेंस की रिमांड ,अब कहां होगी पूछताछ
चंडीगढ़, 6 जुलाई (विश्व वार्ता) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई की रिमांड पांच दिन और बढ़ा दिया गया है। फिलहाल उससे अमृतसर में पूछताछ की जाएगी लेकिन सुरक्षा कारणों से उसे जल्द ही खरड़ एसटीएफ मुख्यालय भेजा जाएगा। लॉरेंस को कड़ी सुरक्षा में पेश होने के लिए आज सुबह सात बजे अमृतसर कोर्ट लाया गया। होशियारपुर, मोगा और फाजिल्का जिलों की पुलिस ने भी लॉरेंस की रिमांड के लिए दलीलें पेश कीं. करीब डेढ़ घंटे तक अमृतसर कोर्ट में रिमांड पर बहस चलती रही। लेकिन अंत में अमृतसर पुलिस ने 5 दिन के लिए फिर से लॉरेंस को सौंप दिया।
ज्ञात हो कि इससे पहले 28 जून को अमृतसर पुलिस ने राणा कंधौलिया हत्याकांड के सिलसिले में लॉरेंस बिश्नोई को रिमांड पर लिया था. मंगलवार को डीजीपी पंजाब का पदभार संभालने के बाद सबसे पहले आईपीएस गौरव यादव एसटीएफ मोहाली पहुंचे।























