
सिद्धू ने चंडीगढ मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा-चंडीगढ़ पर साधा निशाना
चंडीगढ़ तो बहाना, पंजाब का दरियाई पानी निशाना है: नवजोत सिद्धू
चंडीगढ़, 4 अप्रैल (विश्ववार्ता) सुनील जाखड़ के बाद अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने भी चंडीगढ़ मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ पंजाब के 27 गांवों को तोडक़र बनाया गया है, चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब रहेगा। साथ ही उन्होंने लिखा कि चंडीगढ़ तो बहाना, पंजाब का दरियाई पानी निशाना है:























