सिडनी, 7 जनवरी (गुरपुनीत सिंह सिद्धू):सिडनी में लगातार बारिश हो रही है. ऑस्ट्रेलियाई पारी के आठवें ओवर की पहली गेंद के साथ आई बारिश ने खिलाड़ियों को मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया. उस समय तक आस्ट्रेलिया ने 7.1 ओवरों मे एक विकेट पर 21 रन बनाए थे. मोहम्मद सिराज ने पांच के निजी स्कोर पर वॉर्नर को स्लिप में कैच कराकर सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया.