
सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ मे दो युवतियों के बीच जबरदस्त मारपीट
वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता) सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियों डीएवी कॉलेज को बताया जा रहा है जिसमें दो युवतियों के बीच जबरदस्त मारपीट देखी जा रही है। दोनों युवतियां एक-दूसरे पर लातें-थप्पड़ बरसाने में जुटी हुईं हैं। इस दौरान इनके बीच मारपीट को शांत करने की कोशिश भी की गई लेकिन मानो जैसे इनके सिर पर लडऩे का ही भूत सवार था। युवतियों ने लड़ाई नहीं रोकी और एक-दूसरे पर लात-हाथ लगातार आजमाती रहीं। चंडीगढ़ में इन युवतियों के बीच लड़ाई-मारपीट दौरान कई युवक-युवतियां मौके पर मौजूद थे। जिन्होंने दोनों युवतियों की फाइट को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। बस फिर क्या था युवतियों की फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर आ गया और अब जमकर वायरल हो रहा है।























