
सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ के 32 लोगों को गुजरात के राज्यपाल ने एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर्स अवॉर्ड से किया गया सम्मानित
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में 32 लोगों को उल्लेखनीय कार्य करने के लिए एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर्स अवॉर्ड सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया और पब्लिक रिलेशंस काउंसिल आफ इंडिया द्वारा सेक्टर 10 के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत द्वारा दिया गया है।
यह सम्मान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया और पब्लिक रिलेशंस काउंसिल आफ इंडिया द्वारा सेक्टर 10 के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत द्वारा दिया गया है। सम्मान पाने वालों में चंडीगढ़ भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय भी शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में जीना सीखो लाइफ केयर के आचार्य मनीष, चंडीगढ़ स्पाइन रिहैब के संस्थापक निकि पवन कौर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की प्रोफेसर नमिता गुप्ता, हरियाणा के पूर्व एडिशनल मुख्य सचिव डॉक्टर केके खंडेलवाल, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता धनंजय चौहान, चंडीगढ़ पीजीआई के प्रोफेसर राकेश कपूर, मनराज ग्रेवाल, हिलेरी विक्टर, उमेश शर्मा, दीपक धीमान, मनमोहन खन्ना, पंजाब पुलिस के एडीजीपी स राय, चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र शर्मा, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय को सम्मानित किया गया है। इनके अलावा कई और लोग भी सम्मानित हुए हैं।





















