
सिटी ब्युटीफुल के नाम से मशहूर चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक
डॉग अटैक से सहमी बच्ची को पैनिक अटैक से मौत
चंडीगढ, 22 दिसंबर (विश्ववार्ता):देश के सबसे खूबसूरत शहरों में शुमार चंडीगढ़ में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। अब यहां पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसी बीच खबर आई है कि डॉग अटैक से सहमी बच्ची को पैनिक अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। बच्ची दूसरी क्लास की छात्रा थी। उस पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। इसी वजह से वह इतनी डर गई थी कि उसकी पैनिक अटैक से मौत हो गई। पीडि़त परिवार ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है. कहा कि कई बार इलाके के लोगों ने डॉग अटैक की शिकायत भी की थी. लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. उनकी बेटी पर भी कुत्तों ने हमला किया था. बच्ची को इसी कारण पैनिक अटैक आ गया और सदमे से उसकी मौत हो गई।
बतां दे कि मनीमाजरा में कुत्तों के कारण दूसरी क्लास की लडक़ी ने दम तोड़ दिया है। लडक़ी को गली में घूमने वाले कुत्तों ने घेर लिया था। इसके बाद वह सदमे में आ गई थी। सदमे में आने के बाद उसे पैनिक अटैक आ गया। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई है।। उसका आज संस्कार किया जा रहा है। परिवार वाले इस घटना को लेकर सदमे में है।





















