
सिख महिला को परीक्षा मे बैठने से रोका, तो दिल्ली कोर्ट ने की जमकर खिंचाई
चंडीगढ़, 13 जुलाई (विश्व वार्ता): दिल्ली मे एक मामला सामने आया कि एक सिख महिला उम्मीदवार को कंगन पहनने के लिए प्रतियोगी परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है। जिसके बाद महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पल्ली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी), जो बड़ी संख्या में सिख उम्मीदवारों के साथ नियमित परीक्षा आयोजित करता है, ने उम्मीदवारों को समय पर सूचित नहीं किया।
याचिकाकर्ता के मुताबिक परीक्षा के दो दिन बाद डीएसएसएसबी की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था।अदालत ने डीएसएसएसबी को यह सुनिश्चित करने को कहा कि ऐसे मामलों में संस्थान द्वारा समय पर जानकारी मुहैया कराई जाए ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.






















