
सिखों की रिहाई के लिए आज SGPC शुरू करेगी हस्ताक्षर अभियान
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता)शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी जेलों में बंद सिखों की रिहाई के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब से आज हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए एक फार्म भरकर पंजाब के राज्यपाल को दिया जाएगा ताकि लोगों की मांग को सरकार तक पहुंचाया जा सके लेकिन कहीं न कहीं इस अभियान को राजनीति से जोड़कर देखा जाने लगा है























