
सिक्किम में जन सैलाब में बहे 23 सैनिकों को लेकर पीएम मोदी ने किया बडा टवीट
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) सिक्किम में रात बाढ़ से मचे तांडव व जन सैलाब से हर तरह विनाश की तस्वीरे दिखाई दे रही है। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता व 5 लोगो के लापता होने की खबर है। लापता सैनिकों की तलाश अभी भी जारी है। वहीं इस बड़े हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिएक्शन सामने आया है।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग से बात की और राज्य के कुछ हिस्सों में दुर्भाग्यपूर्ण प्राकृति आपदा से पैदा हुई स्थिति की समीक्षा की। चुनौतियों का सामना करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना करता हूं।





















