
साल के पहले ही दिन देश मे आया भूकंप, दिल्ली और आसपास के इलाको मे हिली धरती
लोगो मे डर व दहशत का माहौल
हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके
चंडीगढ, 1 जनवरी (विश्ववर्ता) नए साल के स्वागत में खुशियां मना रहे दिल्ली और आसपास के लोगों की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब रात को धरती हिलने लगी। लोगो मे डर व दहशत का माहौल पैदा हो गया। नए साल के पहले दिन रविवार देर रात दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी जान-माल की हानि की जानकारी नहीं दी है।
हरियाणा में रात 1:19 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार झज्जर का बेरी भूकंप का केंद्र रहा और इसकी तीव्रता 3.8 रही। हरियाणा में हलचल जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जिस कारण काफी लोगों को यह भूकंप महसूस भी हुआ।























