
सानिया मिर्जा ने लिया बड़ा फैसला, टेनिस से संन्यास का ऐलान
चंडीगढ़, 7 जनवरी (विश्व वार्ता)भारत की महान टेनिस खिलाड़ियों में शुमार सानिया मिर्जा ने इंटरनेशनल टेनिस से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर लिया है. पूर्व डबल्स नंबर एक सानिया मिर्जा 19 फरवरी से शुरू होने वाले WTA 1000 इवेंट दुबई टेनिस चैंपियनशिप के बाद टेनिस से संन्यास ले लेंगी. वह पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रही हैं. उन्होंने भारत के लिए 6 ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किए हैं.





















