
सानिया और शोएब का हो सकता है तलाक
चंडीगढ़ 8 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत की स्टार टेनिस प्लेयर और पाकिस्तान पूर्व कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर शोएब मलिक को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि दोनों के बीच जल्द दी तलाक हो सकता है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शोएब ने सानिया को धोखा दिया है और अभी दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। सानिया मिर्जा ने एक क्रिप्टिक इंस्टा स्टोरी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा, “टूटे हुए दिल कहां जाते हैं? अल्लाह को खोजने के लिए।” इस पोस्ट से उनके फैंस चिंतित हैं।





















