
ढाका के उपजिलाधिकारी (एनडीसी) मुस्तफा अब्दुल्ला अल नूर ने ‘द डेली स्टार’ समाचार पत्र को बताया कि डीएमसीएच की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती एक और घायल व्यक्ति की सुबह करीब सात बजे मौत हो गई। नूर ने बताया कि इसके साथ ही आग लगने के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री शेख हसीना वाणिज्यिक इमारत में आग लगने की इस घटना पर करीब से नजर रख रही हैं।
दमलकल कर्मियों ने आग पर देर रात साढ़े 12 बजे काबू पा लिया। मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सुरक्षा संबंधी नियमों को लागू करने में ढिलाई के कारण बांग्लादेश में इमारतों और फैक्टरी परिसरों में आग लगना आम बात है। बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा (एफएससीडी) मुख्यालय के अनुसार, 2023 में देश भर में आग लगने की 27,624 घटनाओं में 102 लोगों की मौत हुई और 281 अन्य लोग घायल हुए।





















