
साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की आधी टीम लौटी पेवेलियन
15 ओवर के बाद जानिये क्या हुआ स्कोर
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता नहीं दिख रहा है। भारत का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा। 15 ओवर के बाद 101 पर 5 विकेट आऊट हो गये है। अभी क्रीज पर सूर्याकुमार और दिनेश कार्तिक हैं। तबरेज शम्सी की जगह टीम में लिए गए लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट लिए।























