
साउथ अफ्रीका की भारत के खिलाफ लगातार 7वीं जीत
साउथ अफ्रीका की भारत पर 2-0 की बढ़त
चंडीगढ़, 13 जून (विश्ववार्ता) टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला 4 विकेट से हार गई। क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ये भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 7वीं हार है। इससे पहले भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों में हार झेलनी पड़ी थी। कटक में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 148 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 40 रनों की पारी खेली। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 18.2 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 46 गेंद में 81 रन बनाए।





















