सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने फिर दिया विवादित बयान …
गोल्डन टेंपल को लेकर दिया यह बयान
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) : संगरूर से सांसद और शिरोमणि अकाली दल के नेता सिमरनजीत सिंह मान ने फिर विवादित बयान दिया है। अब सिमरनजीत सिंह मान के नेतृत्व वाली शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) ने गोल्डन टेंपल के केंद्रीय सिख संग्रहालय से उनकी तस्वीर हटाने की मांग की है. सिमरनजीत सिंह मान के बेटे ईमान सिंह मान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि भगत सिंह खुद को नास्तिक मानते थे, इसलिए उनकी तस्वीर संग्रहालय से हटाई जानी चाहिए. सांसद बनने के बाद से ही सिमरनजीत सिंह मान के बयान एक के बाद एक विवादों के घेरे में है.
























