

सांसद सिमरनजीत मान द्वारा भगत सिंह को आतंकवादी कहने के बयान की पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने की कडी निंदा
चंडीगढ़, 15 जुलाई ( विश्व वार्ता) शहीद-ए-आजम भगत सिंह को लेकर पंजाब में विवादित एवं अशोभनीय बयान तूल पकड़ता दिख रहा है। संगरूर से नवनिर्वाचित सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने अतीत में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह को आतंकवादी के रूप में संदर्भित किया था, इसे एक बार फिर दोहरा कर विवाद को बढ़ा दिया।
राजा वडिंग ने सिमरनजीत मान के विवादित बयान पर कहा कि “शहीद-ए-आजम भगत सिंह देश भर के लाखों और करोड़ों युवाओं के लिए हमेशा एक आदर्श और प्रेरणा रहेंगे।उन्होंने कहा कि मान ने जानबूझकर अपनी भडक़ाऊ टिप्पणियों से लोगों को भडक़ाने की कोशिश की है, जो अस्वीकार्य है और इससे देश भर के देशवासियों को ठेस पहुंची है.






















