सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज बंधेगे शादी के बंधन मे
चंडीगढ़, 24 सिंतबर (विश्ववार्ता): आप सांसद राघव चढ्डा व एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। एक्ट्रेस की ये ग्रैंड वेडिंग राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में होगी। शादी के प्री वेडिंग रिचुअल्स चल रहे हैं और कल दोपहर में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा हमेशा के लिए एक हो जाएंगे. परिणीति और राघव की शादी में कई खास और हाई प्रोफाइल गेस्ट्स शामिल हो रहे हैं।
24 तारीख को ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सहराबंदी होगी। इसके बाद 2 बजे ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस के लिए बारात निकलेगी. इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम रखा गया है जो 3:30 बजे तक चलेगा. इसके बाद शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर साढ़े 6 बजे परिणीति चोपड़ा की विदाई सेरेमनी होगी. इसके बाद 8:30 बजे कोर्टयार्ड में एक रिसेप्शन भी मेहमानों के लिए रखा गया है।