सांसद मनीष तिवारी ने किया धनास चंडीगढ़ में ओपन एयर जिम का उद्घाटन
चंडीगढ़, 25 दिसंबर (विश्ववर्ता):आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व आनंदपुर साहब से सांसद मनीष तिवारी ने धनास स्मॉल फ्लैट चंडीगढ़ में, ओपन एयर जिम का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सांसद मनीष तिवारी ने बताया कि, क्रोना काल के दौरान लोगों की सेहत को देखते हुए, धनास रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को अपने सांसद निधि से ₹500000 दिए थे जिसमें से नगर निगम ने ₹300000 की लागत से ओपन एयर जिम, का काम पूरा किया, इस मौके पर मनीष तिवारी ने कहा कि बाकी के पैसों को भी लोगों की सुविधा को देखते हुए ठीक जगह लगाया जाए, जिससे लोगों को सुविधा मिल सके, आगे उन्होंने लोगो को अपनी जीवन शैली में व्यायाम को महत्व देने की सलाह दी, इसी के साथ ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रेमपाल चौहान ने सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि धनास स्मॉल फ्लैट हाउसिंग कंपलेक्स को चंडीगढ़ प्रशासन बनाकर भूल गया है, यहां पर लोगों की कोई सुध लेने वाला नहीं है, पार्को के नाम पर यहां पर बंजर जमीन है, मगर सांसद मनीष तिवारी ने इस और अपना ध्यान दिया, इस मौके पर अनोखेलाल , रमेशचंद्र, बीना देवी,माया जी , कांग्रेसी नेता नेतराम राणा, गुरदयाल सिंह, शमीम प्रधान, रविंद्र सिंह त्यागी, तथा अन्य कई लोग शामिल हुए।





















