
सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इंडियन ओपन सर्फिंग के तीसरे संस्करण की घोषणा की
- कर्नाटक टूरिज्म टाइटल पार्टनर्स के रूप में जुड़ा
- मैंगलोर के पानम्बुर बीच पर 27-29 मई, 2022 तक आयोजित होगी
- शीर्ष सम्मान के लिए देश भर के शीर्ष रैंक वाले सर्फर करेंगे प्रतिस्पर्धा
मैंगलोर मई 19, 2022: सर्फिंग और स्टैंडअप पैडल खेल की भारतीय शासकीय निकाय, सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने आज इंडियन ओपन सर्फिंग के तीसरे संस्करण की घोषणा की। इंडियन ओपन सर्फिंग देश की प्रमुख सर्फिंग प्रमुख प्रतियोगिता है जिससे अंतर्राष्ट्रीय सर्फिंग संघ द्वारा मान्यता मिली हुई है। प्रतियोहिता का आयोजन 27-29 मई 2022 तक कर्नाटक के मैंगलोर शहर के शांत बीच पनामूर में मंत्र में किया जाएगा । तीन दिवसीय सर्फिंग प्रतियोगिता में सभी टॉप भारतीय सर्फर्स अपनी रैंकिंग के अनुसार हिस्सा ले रहे हैं एवं यह सभी सर्फर्स कर्नाटक सर्फिंग महोत्सव में भी अपनी भागीदारी दर्ज करवाएंगें । टाइटल पार्टनर के रूप में कर्नाटक टूरिज्म ने इंडियन ओपन सर्फिंग के साथ साझेदारी की है, जबकि चेन्नई का टीटी ग्रुप एसोसिएट पार्टनर है । एक्शन कैमरा की प्रमुख कंपनी, ‘गोप्रो’, प्रीमियर सर्फिंग प्रतियोगिता के लिए एक्शन पार्टनर हैं। प्रतियोगिता में तीन केटेगरी – पुरुष, महिला और ग्रोम्स (अंडर-16). में भागीदारी होगी।
हम इंडियन ओपन सर्फिंग के लिए एसएफआई के साथ साझेदारी करके बहुत उत्साहित हैं क्योंकि राज्य में बहुत सारे ऐसे बीच (तट) हैं जिन्हें कम एक्स्प्लोर किया गया है तथा यह बीच राज्य की पर्यटन इकॉनमी को मज़बूत करने में मदद करते हैं, इस प्रतियोगिता की वजह से इनका प्रमोशन हो जाएगा। राज्य के ऐसे खूबसूरत और शांत हिस्सों में सर्फिंग जैसा खेल वास्तव में देश भर से और विदेशों से भी पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद कर सकता है”, XXXX (नाम डालें) उपायुक्त और अध्यक्ष जिला पर्यटन विकास समिति, मैंगलोर, दक्षिण कन्नड़ ने कहा।
पेरिस ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अरुण वासु ने हाल ही में माननीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर जी ने भारतीय सर्फिंग महासंघ (फेडरेशन) को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता देने में सर्फिंग फेडरेशन को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण वासु ने कहा, “हमारा उद्देश्य भारत में सर्फिंग को बड़े स्तर का खेल बनाना है। भारत में एक बड़ी तटरेखा (कोस्टलाइन) और कुछ दुर्लभ और अद्भुत समुद्र बीच (तट) हैं जो सर्फिंग स्पोर्ट के लिए अनुकूल हैं। इस वजह से सर्फिंग को देश में सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला वाटर स्पोर्ट बनाना बिल्कुल संभव है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के साथ साथ राज्य और देश में एडवेंचर टूरिज्म (पर्यटन) को बढ़ावा देने की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में इंडियन ओपन जैसी प्रतियोगिता बहुत कारगार हैं। “
एसएफआई के वाईस प्रेसिडेंट और मेजबान मंत्र, श्री राम मोहन परांजपे ने कहा, “हम इंडियन ओपन सर्फिंग के तीसरे संस्करण के साथ लंबे अंतराल के बाद वापस आने के लिए उत्साहित हैं और प्री-मानसून के दौरान भारत के पश्चिमी तट पर एक्शन को देखने के लिए उत्सुक हैं। “
भारत में मैंगलोर पश्चिमी तट पर सर्फर्स का केंद्र रहा है और 2016 में अपनी स्थापना के बाद से भारतीय ओपन सर्फिंग की मेजबानी कर चुका है। सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कोरोना महामारी के बाद खेल को बढ़ावा देने और कई छोटे पैमाने के टूर्नामेंटों को आयोजित करवाने में प्रयास किये हैं जिससे एथलीट प्रतियोगिताओं के लिए तैयार रहें तैयार रखने के लिए।





















