
सर्दी की आहट के बीच उत्तराखंड में हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस भक्ति मय पल के साक्षी बनने के लिए करीब दो हजार से अधिक तीर्थ यात्री हेमकुंड पहुंचे। हेमकुंड साहिब स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी आज डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे यहां भी कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के आधा घंटा बाद श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बंद होंगे।
गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से कपाट बंद करने की प्रक्रिया सुबह ही शुरू कर दी गई थी। इस वर्ष 20 मई में को श्री हेमकुंड साहिब के कपाट तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दिए गए थे। तब से लेकर अभी तक बर्फबारी और बारिश के बीच लगभग 2 लाख से अधिक श्रद्धालु श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।























