
समूचे उत्तर भारत समेत पंजाब हरियाणा शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववर्ता) पूरे उत्तर भारत समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली में अगले 24 घंटे मे और भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भारतीय मौसमविज्ञान विभाग ने कहा कि इस दौरान इन इलाकों में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा। उसके बाद शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है और कोहर में भी कुछ कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली की सुबह आज भी बेहद सर्द है।





















