
समान नागरिक संहिता मामले मे मोदी सरकार को आम आदमी पार्टी ने किया समर्थन
डीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता):केंद्र की मोदी सरकार अब देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड मामले मे आम आदमी पार्टी ने समान नागरिक संहिता ( यूसीसी) का समर्थन किया है।
इसे लेकर पंजाब से राज्यसभा मैंबर संदीप पाठक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी समान नागरिक संहिता को सैद्धांतिक समर्थन देती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सभी दलों के साथ चर्चा की जाए और सभी की सहमति से इसे लाया जाए।
बता दें कि, समान नागरिक संहिता यानि यूनिफॉर्म सिविल कोड ( यूसीसी) को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार को अपना समर्थन दिया है। यह समर्थन सैद्धांतिक तौर पर दिया गया है। ्र्रक्क के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि, हम सैद्धांतिक रूप से समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का समर्थन करते हैं क्योंकि संविधान का अनुच्छेद 44 भी कहता है कि देश में ष्टष्ट होना चाहिए। पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी का यह भी मानना है कि ( यूसीसी) के मसले पर सभी धर्मों और राजनीतिक दलों और तमाम संगठनों से व्यापक विचार-विमर्श किया जाना चाहिए और आम सहमति के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जाना चाहिए।























