• Latest
  • Trending

सभी देशवासियों को बधाई, आपकी आम आदमी पार्टी सिर्फ 10 साल में आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई – अरविंद केजरीवाल

4 years ago
Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

22 minutes ago
ਮਹਿੰਗੀਆਂ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਨੇ ਵਿਗਾੜਿਆ ਰਸੋਈ ਦਾ ਬਜਟ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਥਾਲੀ ’ਚੋਂ ਗਾਇਬ ਹੋਣ ਲੱਗੀਆਂ ਮਨਪਸੰਦ ਸਬਜ਼ੀਆਂ

ਮਹਿੰਗੀਆਂ ਸਬਜ਼ੀਆਂ ਨੇ ਵਿਗਾੜਿਆ ਰਸੋਈ ਦਾ ਬਜਟ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਥਾਲੀ ’ਚੋਂ ਗਾਇਬ ਹੋਣ ਲੱਗੀਆਂ ਮਨਪਸੰਦ ਸਬਜ਼ੀਆਂ

53 minutes ago
Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

Morning News: ਸਵੇਰ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ ਦੇ ਨਾਲ ; ਪੜ੍ਹੋ, ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀਆਂ ਅਹਿਮ ਖ਼ਬਰਾਂ

1 hour ago
Punjab: ਸੋਨੀਆ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ਦੀ ਲਾਂਚਿੰਗ ’ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ, ਸਿਆਸੀ ਹਲਕਿਆਂ ’ਚ ਛਿੜੀ ਨਵੀਂ ਚਰਚਾ

Punjab: ਸੋਨੀਆ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ਦੀ ਲਾਂਚਿੰਗ ’ਚ ਪਹੁੰਚੇ ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ, ਸਿਆਸੀ ਹਲਕਿਆਂ ’ਚ ਛਿੜੀ ਨਵੀਂ ਚਰਚਾ

1 hour ago
National: SIR ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ

National: SIR ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਪਹੁੰਚੇ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ

2 hours ago
Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ

Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ

2 hours ago
🌷THOUGHT OF THE DAY: ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj da vichar 🌷

🌷THOUGHT OF THE DAY: ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj da vichar 🌷

2 hours ago
PM Modi ਅੱਜ ਕਵਾਡ ਸੰਮੇਲਨ ’ਚ ਲੈਣਗੇ ਹਿੱਸਾ, ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਵੀ ਹੋਵੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

PM Modi ਅੱਜ ਕਵਾਡ ਸੰਮੇਲਨ ’ਚ ਲੈਣਗੇ ਹਿੱਸਾ, ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਵੀ ਹੋਵੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

2 hours ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 17 November 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 17 November 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

4 hours ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

11 hours ago
ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ (MC) ਉਪ-ਚੋਣਾਂ 2026 : ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਐਲਾਨੇ ਉਮੀਦਵਾਰ

ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ (MC) ਉਪ-ਚੋਣਾਂ 2026 : ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਐਲਾਨੇ ਉਮੀਦਵਾਰ

11 hours ago
ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਤੇ ਛੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸਾਥੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸਚਿੱਤਰ ਕਿਤਾਬਚਾ ਲੋਕ ਅਰਪਣ

ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਤੇ ਛੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸਾਥੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸਚਿੱਤਰ ਕਿਤਾਬਚਾ ਲੋਕ ਅਰਪਣ

12 hours ago
Hindi News
English News
Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
20 °c
Chandigarh
19 ° Wed
19 ° Thu
19 ° Fri
19 ° Sat
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

सभी देशवासियों को बधाई, आपकी आम आदमी पार्टी सिर्फ 10 साल में आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई – अरविंद केजरीवाल

December 8, 2022
in हिन्दी न्यूज़

सभी देशवासियों को बधाई, आपकी आम आदमी पार्टी सिर्फ 10 साल में आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई – अरविंद केजरीवाल

– देश में चंद पार्टियों को ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा है, उनमें अब आपकी आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है- अरविंद केजरीवाल

– गुजरात की जनता ने “आप” को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है, गुजरात में मिले वोट के हिसाब से कानूनन अब “आप” एक राष्ट्रीय पार्टी है- अरविंद केजरीवाल

– गुजरात बीजेपी का गढ़ माना जाता है, हम उसका किला भेदने में सफल हुए और हमें 13 फीसद के करीब वोट मिले- अरविंद केजरीवाल

– इस बार हम किला भेदने में सफल हुए, अगली बार हम सभी लोग मिलकर इस किले को जीतने में भी सफल होंगे- अरविंद केजरीवाल

– महज 10 साल पहले “आप” बनी थी, आज दो राज्यों में सरकार है और अब राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है, यह सुन लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं – अरविंद केजरीवाल

– हमने पूरा कैंपेन बहुत पॉजिटिव चलाया, हमने केवल दिल्ली -पंजाब में किए अपने काम की चर्चा की और यही हमें दूसरी पार्टियों से अलग करता है- अरविंद केजरीवाल

– 75 साल से देश में गाली-गलौज, मारपीट और जाति-धर्म की राजनीति ही चलती रही है, पहली बार एक पार्टी आई है जो जनता के मुद्दों, विकास और देश को नंबर-1 बनाने की बात करती है- अरविंद केजरीवाल

– सभी कार्यकर्ताओं से अपील, हम राजनीति में सेवा करने के लिए आए हैं, यह सेवा बंद नहीं होनी चाहिए, कहीं भी कोई दुखी हो, हमें उसकी सेवा करनी है- अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 08 दिसंबर, “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी छोटी सी आम आदमी पार्टी सिर्फ 10 साल में आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। देश में चंद पार्टियों को ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा है, उनमें अब आपकी आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है। गुजरात की जनता ने “आप” को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। गुजरात बीजेपी का गढ़ माना जाता है। हम उसका किला भेदने में सफल हुए और हमें 13 फीसद के करीब वोट मिले हैं। इस बार हम किला भेदने में सफल हुए, अगली बार इस किले को जीतने में भी सफल होंगे। महज 10 साल पहले “आप” बनी थी। आज दो राज्यों में सरकार है और अब राष्ट्रीय पार्टी भी बन गई है, यह सुन लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। “आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पूरा कैंपेन बहुत पॉजिटिव चलाया। हमने केवल दिल्ली-पंजाब में किए अपने काम की चर्चा की और यही हमें दूसरी पार्टियों से अलग करता है। 75 साल से देश में गाली-गलौज, मारपीट और जाति-धर्म की राजनीति ही चलती रही है। पहली बार एक पार्टी आई है जो जनता के मुद्दों, विकास और देश को नंबर-1 बनाने की बात करती है।

मैं जितनी बार गुजरात आया, लोगों से बहुत प्यार, सम्मान और विश्वास मिला, उसका मैं पूरी जिंदगी आभारी रहूंगा- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने “आप” को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल होने पर सभी समर्थकों और देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आपकी आम आदमी पार्टी आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। आज गुजरात चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और गुजरात के लोगों ने आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया है। जितने वोट गुजरात में आम आदमी पार्टी को मिले हैं, उनके हिसाब से अब कानूनन आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। ये बहुत बड़ी बात है। देश में चंद पार्टियां हैं, जिनको राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा है। उन चंद पार्टियों में अब आपकी आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है। महज 10 साल पहले आम आदमी पार्टी बनी थी। छोटी सी पार्टी, एक जवान पार्टी, जिसको अभी केवल 10 साल हुए है। उसकी दो राज्यों में सरकार है और आज राष्ट्रीय पार्टी बन गई है, लोग जब यह सुनते है तो अपने दांतों तले उंगली दबा लेते हैं। एक तरह से आप सब लोगों की एक बहुत आश्चर्यजनक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मैं जितनी बार चुनाव के दौरान गुजरात आया, आपसे जो प्यार, सम्मान और विश्वास मिला, उसका मैं पूरी जिंदगी आभारी रहूंगा। आप सभी लोगों का बहुत-बहुत ऋणी रहूंगा। मुझे बहुत कुछ सिखने को मिला। गुजरात एक तरह से बीजेपी का गढ़ माना जाता है। उस किले को भेदने में हम सफल हुए। आज हमें लगभग 13 फीसद के करीब वोट मिला है। अभी तक 39 लाख के करीब वोट मिल चुके हैं, अभी और भी गिनती जारी है औऱ भी वोट मिलेंगे। इतने लोगों ने हमारे ऊपर भरोसा किया। इतने लोगों ने पहली बार हमें वोट दिया। इसके लिए मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं, जिन्होंने इतना प्रेम दिया।

हमने पूरा कैंपेन बहुत पॉजिटिव चलाया, गाली-गलौज और भद्दी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया- अरविंद केजरीवाल

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार हम भाजपा का किला भेदने में सफल हुए, आप सभी के आशीर्वाद से अगली बार हम सभी लोग मिलकर किला जीतने में भी सफल होंगे। हमने पूरा कैंपेन बहुत पॉजिटिव चलाया। कोई गाली गलौज नहीं किया, किसी को हमने भद्दी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया, किसी के खिलाफ हम नहीं बोले। हमने केवल यह कहा कि हमने दिल्ली और पंजाब में बहुत काम किया है और अगर गुजरात में मौका मिला तो हम ये सारे काम करेंगे। हमने केवल अपने काम की चर्चा की। यही चीज हमें दूसरी पार्टियों से अलग करती है। अभी तक 75 साल से इस देश के अंदर गाली-गलौज, मारपीट और जाति-धर्म की राजनीत, यही सब चलता था। पहली बार एक पार्टी आई है जो जनता के मुद्दों की बात करती है। देश को नंबर-1 बनाने की बात करती है। देश को आगे बढ़ाने व देश के विकास की बात करती है। स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क, जिसका रोजमर्रा की जिंदगी में एक आम आदमी का वास्ता पड़ता है, उन मुद्दों की बात करती है। हमें पॉजिटिव राजनीति करनी है। हम शरीफ और ईमानदार और देशभक्त लोग हैं। यही पहचान हमें अपनी आगे भी बनाकर रखनी है।

“आप” के सभी कार्यकर्ता लोगों की सेवा करते रहें, कहीं भी कोई दुखी हो, तो उसकी हमें सेवा करनी है- अरविंद केजरीवाल

“आप” के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोगों ने इतना प्यार और मोहब्बत दी। इसके लिए मैं पुनः बहुत-बहुत शुक्रिया यदा करता हूं। सभी देशवासियों और सभी कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर बहुत-बहुत बधाई। जितने गुजरात में कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने इतनी मेहनत की, इतना शानदार कैंपेन किया, रात-दिन मेहनत की, उन सभी लोगों को मैं बधाई देना चाहता हूं। थोड़े दिन आराम कर लो, उसके बाद फिर से अपने को काम पर लगना है। चुनाव आते जाते रहेंगे। हम राजनीति में सेवा करने के लिए आए हैं। वो सेवा बंद नहीं होनी चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि अब चुनाव हो गया और अब हम अपने घर चले जाए। अपने लोगों की सेवा करो, अपने समाज की सेवा करो, अपने गांव की सेवा करो, अपने मोहल्ले की सेवा करो। कहीं भी कोई दुखी हो, चाहे वो किसी भी पार्टी का हो, उसकी हमें सेवा करनी है। चाहे वोट मिले या न मिले। अच्छा काम करोगे, तो वोट भी मिलेंगे। लेकिन केवल वोट के लिए हमें काम नहीं करना है।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ

by Ranjit Singh
November 17, 2026
0

Punjab: ਪੰਜਾਬ ਰੋਡਵੇਜ਼, ਪਨਬੱਸ ਅਤੇ PRTC ਦੇ ਠੇਕਾ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਮੀਟਿੰਗ ਅੱਜ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 17 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ):...

Most Popular

Punjab: ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਾਦੀ ਚਰਨ ਕੌਰ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ

Punjab: ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਾਦੀ ਚਰਨ ਕੌਰ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ

by Ranjit Singh
1 week ago
0

Punjab: ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੀ ਦਾਦੀ ਚਰਨ ਕੌਰ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ - 85 ਸਾਲ ਦੀ ਉਮਰ ਵਿੱਚ ਲਏ ਆਖਰੀ ਸਾਹ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 