
सप्ताह के अंतिम दिन तक भारतीय किसान संघ ने 59 शहरों और 16 जिलों मे किया विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्र और पंजाब सरकारों ने बिना वैज्ञानिक आधार के कोरोना की आड़ में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए हैं और सामान्य किसान मजदूरों और अन्य मजदूरों के बच्चों को उनके शिक्षकों की मौजूदगी में व्यापक शिक्षा के अधिकार से वंचित कर दिया है। यह कहना भारतीय किसान संघ के संगठन महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी कलां का है। उन्होने बताया कि अवैध रूप से बंद किए गए स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए भारतीय किसान संघ (एकता उग्राहां) ने आज सप्ताह के अंतिम दिन तक 59 शहरों और 16 जिलों के 304 गांवों में 363 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया गया है।





















